फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students baffled by maths questions said paper was very difficult

Shahjahanpur News: गणित के सवालों से चकराए परीक्षार्थी बोले-बहुत कठिन था पेपर

Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students baffled by maths questions said paper was very difficult
तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 12वीं का गणित विषय को पेपर शनिवार को हुआ। परीक्षार्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र काफी कठिन रहा। पेपर हल करने में परीक्षार्थियों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा नौ केंद्रोंं पर चल रही है। शनिवार सुबह 10:30 बजे से 12वीं के गणित विषय का पेपर शुरू हुआ। दोपहर 1:30 पेपर समाप्त होने पर परीक्षार्थी केंद्र से निकले तो अधिकांश के चेहरे लटके हुए थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित का पेपर उनकी उम्मीद से ज्यादा कठिन आया। इतना ही नहीं पेपर में एक-दो सवाल भी गलत भी मालूम पड़ रहे थे, जिनको हल करने पर उनका आंसर ही नहीं आ रहा था। पेपर में इंटीग्रेशन और केस स्टडी से संबंधित सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन

----
संस्कृत के पेपर ने भी उलझाया
सीबीएसई के 10वीं के संस्कृत विषय का पेपर भी शनिवार को हुआ। हालांकि यह पेपर सिर्फ तक्षशिला पब्लिक स्कूल में ही हुआ। इसमें पंजीकृत आठ परीक्षार्थियों में सात ने ही पेपर दिया। परीक्षार्थियों ने इस पेपर में भी एक-दो प्रश्न समझ में न आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ परीक्षार्थियों ने छोड़ा गणित का पेपर
सीबीएसई के जिला को-आर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि 12वीं के गणित विषय के पेपर में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 893 थी।

----
संस्कृत के पेपर में गद्यांश और पद्यांश से संबंधित प्रश्न आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। 70 प्रतिशत मार्क्स आने की उम्मीद है। - अर्पित, कक्षा 10
---
संस्कृत के पेपर में सवाल नंबर 16 में श्लोक का अन्नयं लिखना था। श्लोक में संड्गम शब्द को दो बार लिख दिया गया, जोकि गलत था। - मृत्युंजय, कक्षा 10
---
गणित विषय के पेपर में इंटीग्रेशन और केस स्टडी से संबंधित सवाल आए थे। इनको हल करने में पसीने छूट गए। पेपर कठिन रहा। - शिवम, कक्षा 12
पेपर तो ठीक हुआ, लेकिन उसमें आए एक-दो सवाल गलत लग रहे थे। घर जाकर चेक करेंगे। पेपर को लेकर तैयारी पहले से कर रखी थी। - मन मिश्रा, कक्षा 12

गणित के पेपर में कुछ सवाल बहुत ज्यादा कठिन थे। उनको हल करने पर आंसर ही नहीं निकल पाया। ज्यादातर बच्चों को यह समस्या आई। - स्तुति, कक्षा 12
गण्ति के पेपर को लेकर अच्छी तैैयारी थी, इसलिए उन्हें हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। गणित मेरे पसंद का विषय है। सवाल लगाना अच्छा लगाता है। - अनमोल, कक्षा 12

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते  सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते  सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते  सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते  सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते  सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

तक्षशिला पब्लिक स्कूल से गणित का पेपर देकर निकलते सीबीएसई के परीक्षार्थी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed