फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested in Vinod murder case; iron rod recovered.

Shahjahanpur News: विनोद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Vinod murder case; iron rod recovered.
कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गौतम व रोहित। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। हटीपुर कुर्रिया गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा की हत्या के मामले में कांट थाना पुलिस ने गांव के ही रोहित और गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रोहित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अरुणेश कुमार ने कांट थाने में हटीपुर कुर्रिया निवासी रोहित और गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दोनों ने उनके चाचा विनोद कुमार मिश्रा के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया था। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पूछताछ में रोहित ने बताया कि 25 अगस्त को विनोद के साथ मारपीट के दौरान उसने उनके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया था। इसके बाद रॉड को जिंदो वाली पुलिया से हटीपुर कुर्रिया जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। उसने बताया कि घटना के समय गौतम उसके साथ नहीं था और उसे रॉड के बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं, गौतम ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद रोहित रॉड अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed