फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student Threatened in Powayan: "Marry Me, or We'll Throw Acid on You"

Shahjahanpur News: पुवायां में छात्रा को धमकी...शादी करो नहीं तो डाल देंगे तेजाब

Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student Threatened in Powayan: "Marry Me, or We'll Throw Acid on You"
पुवायां। शादी नहीं करने पर युवक 19 वर्षीय छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दे रहा है। स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर उसे धमकाने के साथ ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़िता के सीओ से शिकायत करने पर रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

छात्रा एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अनुसार रिंकू उस पर गलत नजर रखता है। स्कूल जाते समय और कहीं भी अकेले जाते देखकर आरोपी उसका पीछा करता है और रास्ते में जबरन रोककर छेड़खानी करता है। आरोपी ने एक दिन अपने मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया था। आरोपी फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी उससे जबरदस्ती शादी करना चाहता है और धमकी देता है कि कहीं और शादी तय होने पर तेजाब डालकर चेहरा खराब कर देगा।
विज्ञापन

आरोपी गुंडा प्रवृत्ति का है, इस कारण आरोपी की धमकी के कारण वह और परिजन परेशान हैं। छात्रा के अनुसार 11 मई को पुवायां थाने जाकर जानकारी देने और तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस आरोपी के घर गई थी और बिना किसी कार्रवाई के लौट आई। पुलिस के लौटने के बाद से आरोपी फोटो वायरल करने और जबरन घर से उठा ले जाने, पिता को जान से मारने की धमकी देता घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा सीओ प्रवीण मलिक से मिली और प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की। सीओ के आदेश पर 14 मई को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
छात्रा का प्रार्थनापत्र मिला था, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले में जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed