फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   student killed

छत पर सो रहे बीएससी के छात्र की गला काटकर हत्या

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
student killed
सिंधौली (शाहजहांपुर)। छत पर सो रहे बीएससी के छात्र की बृहस्पतिवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। रात में करीब दो बजे ही आंगन में सो रही उसकी दादी हाथ का पंखा लेने उसके पास पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद चीख पुकार मचने पर ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कटौल निवासी परविंदर सिंह (21) पुत्र हरवंश सिंह बृहस्पतिवार रात घर की छत पर बने कमरे के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। घर के बाकी लोग नीचे आंगन में सो रहे थे। रात करीब दो बजे युवक की दादी रामबेटी को गर्मी लगी तो वह हाथ के पंखे के लिए आवाज लगाई। कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो वह छत पर गईं और अंधेरे में परविंदर को हाथ से टटोला। तभी उनका हाथ खून से सन गया। उन्होंने आवाज देकर परविंदर की बहन मिथिलेश कुमारी को बुलाया। इसके बाद जानकारी पर उनकी चीख सुनकर पिता हरवंश, मां रामा देवी भी छत पर पहुंचे। उन्होंने टार्च से रोशनी की तो खून से लथपथ परविंदर की लाश पड़ी थी। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जानकारी गांव में हुई तो ग्रामीण जुट गए। सूचना पर सिंधौली इंस्पेकटर जगनारायण पांडेय टीम के साथ पहुंचे। छत पर खून से सना बांका पड़ा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। रात में ही सीओ पुवायां नवनीत नायक ने मौका मुआयना किया। परविंदर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाई और चार बहनों में परविंदर सबसे छोटा था। पिता हरवंश के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही किसी से कोई लेना देना है। परविंदर की हत्या किसने और क्यों की इस बार में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

रात में 12 से दो बजे के बीच की गई हत्या
मौके पर मिला छात्र परविंदर का मोबाइल रात में 12 बजे तक चला था। पुलिस का मानना है कि रात में 12 बजे तक परविंदर जीवित होगा। दो बजे उसकी दादी छत पर गई तो चारपाई पर परविंदर की लाश पड़ी मिली। यानी हत्या 12 से दो बजे के बीच हुई होगी। परिवार वाले नीचे आंगन में सो रहे थे, जिन्हें हत्यारों के आने जाने की भनक तक नहीं लगी। अनुमान है कि हत्यारे छतों के रास्ते से होकर आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंध और विवादों को लेकर जांच कर रही पुलिस
परिजन हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मगर पुलिस ने अपने हिसाब से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे प्रेम संबंध हो सकते हैं या घर से बाहर परविंदर को कोई विवाद हुआ होगा। पुलिस ने परविंदर का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
सोते समय किया गया हमला
परविंदर जिस चारपाई पर सोया था उस पर लगी मच्छरदानी कटी हुई थी। घावों को देखकर लग रहा था कि उस पर बंका से ताबड़तोड़ कई बार किए गए थे। अनुमान है कि हत्यारे ने परविंदर पर सोते समय हमला किया होगा।

मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। - नवनीत नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed