{"_id":"66833612d0a5e9ba9801cce4","slug":"student-going-to-take-admission-in-11th-class-dies-after-being-crushed-under-tractor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-121823-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11वीं में प्रवेश लेने जा रहे छात्र की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11वीं में प्रवेश लेने जा रहे छात्र की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
Tue, 02 Jul 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
राजितपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मदनापुर/तिलहर। मदनापुर के गांव हरनारायणपुर जठिया गांव निवासी रमेश पाल के 16 साल के पुत्र राजित पाल की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबने से मौत हो गई। वह शाहजहांपुर में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए जाने को निकला था। हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राजित ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सोमवार को कॉलेज खुलने पर वह प्रवेश लेने जा रहा था। गांव के पास से वह टेंट का सामान लेने जा रहे ट्रैक्टर पर सवार हो गया। उसे बरखेड़ा जैपाल से रास्ते में उतरकर ऑटो पकड़ना था। जौराभूड़ गांव के पास ट्रैक्टर के पहिये का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हुए राजित को तिलहर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाबरपुर निवासी 10 वर्षीय राज व अनिकेत को तिलहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य लाेगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
परिजन के अनुसार, गांव के राजकुमार के पुत्र योगेश का सोमवार की शाम तिलक समारोह था। कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान लेने को अनिकेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ रवाना हुआ था। उनके साथ गांव के संजय, विमलेश, ओमेंद्र, रंजीत, रचित, प्रतीक, राजित था। ट्रैक्टर कौन चला रहा था, इसकी सटीक जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। थाना प्रभारी अमित चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जा रही है।