{"_id":"65c7e1b0beb7eb1414081df2","slug":"student-going-to-school-on-bicycle-crushed-by-car-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113159-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को कार ने कुचला, मौत
Sun, 11 Feb 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
- जलालाबाद सीएचसी पर मृतक के रोते बिलखते परिजन। स्रोत : जागरुक पाठक
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा के बाद अब कस्बे में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की कार से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। कार थाने में खड़ा करा ली है।
नगर से दो किलोमीटर आगे शाहजहांपुर मार्ग किनारे बसे गांव कलक्टरगंज निवासी ओमप्रकाश का बेटा कौशल (13 वर्ष) गांव से कुछ दूर स्थित जवाहर लाल मेमोरियल विद्या मंदिर में कक्षा सात में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए वह घर से निकला था। गांव के मोड़ से थोड़ा आगे शाहजहांपुर मार्ग पर जलालाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से उसे सामने से टक्कर लग गई। इससे कौशल साइकिल समेत दूर जा गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे छात्र के परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि एक दिन पहले मीरानपुर कटरा में जैतीपुर-दातागंज स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- --
ब्लॉक से दौड़कर आए पिता, मां गश खाकर गिरीं
-हादसे के बाद ब्लॉक से पिता ओमप्रकाश दौड़ते हुए पहुंच गए। वह सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। कौशल की मां सावित्री बेटे के शव को देखकर गश खाकर गिर पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।