फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student escapes from kidnappers' clutches; reaches Bisalpur from Bareilly.

Shahjahanpur News: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटी छात्रा, बरेली से पहुंच गई बीसलपुर

Fri, 11 Sep 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student escapes from kidnappers' clutches; reaches Bisalpur from Bareilly.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र से 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा बरेली में आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद बीसलपुर पहुंची, जहां से उसके मामा उसे घर ले आए हैं। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार से सटे एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। वह रोज साइकिल से मौसेरी बहन के घर साइकिल खड़ी कर बस से स्कूल जाती थी। आरोप है कि आठ सितंबर को स्कूल से लौटते समय बस से उतरते ही कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने मुंह पर रुमाल लगाकर उसे कार में डाल लिया।
विज्ञापन

बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसी बीच छात्रा ने अज्ञात नंबर से फोन कर बताया कि वह बरेली से छूटकर बीसलपुर के बारह पत्थर चौराहे पर पहुंची है। सूचना पर मामा उसे घर लेकर आए। छात्रा ने परिजनों को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि महिला के आरोप के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के खुलासे के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है।
------------------------
सीसी कैमरों की मदद से कड़ियां जोड़ रही पुलिस

छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तों तक सीसी कैमरों को खंगाला है। सौ से अधिक कैमरे तलाशने के बाद छात्रा के अपहरण की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। हालांकि जिस कार से अपहरण होना बताया जा रहा है, उसकी लोकेशन नहीं मिली। इसके अलावा छात्रा बरेली से बीसलपुर कैसे पहुंची, इसकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस अब बीसलपुर तक के रास्ते की सीसी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। छात्रा ई-रिक्शे से सफर की बात कह रही है जो दूरी देखते हुए संदेहास्पद लग रहा है। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर घटना के खुलासे में लगी हुई है।
---------------------------------

युवती के लापता होने पर दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री को ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर की रात उनकी 21 वर्षीय पुत्री को मोहित शादी करने के लिए कहीं ले गया। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का पता नहीं चल सका। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
---------------------------------

दरगाह जाने की कहकर निकली महिला लापता
जलालाबाद। नगर के मोहल्ला वर्कजई निवासी मोहम्मद मियां की करीब 44 वर्षीय पत्नी शकीना आठ सितंबर से लापता हैं। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का पता लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शकीना आठ सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से कुछ दूर स्थित दरगाह शरीफ जाने की बात कहकर निकली थीं। देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

--------------------------------

पुलिस ने गिरफ्तार किया दुष्कर्म का आरोपी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आवास विकास कॉलोनी के पास से दुष्कर्म के आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र के विशाल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि 10 जुलाई को वादी ने कम्प्यूटर सीखने गई 14 वर्षीय पोती के घर न आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीम गठित कर 24 जुलाई को पीड़िता को खोजा गया था। बयानों व साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट की धारा की वृद्धि की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed