फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student Durga became police station in-charge for a day in shahjahanpur

Shahjahanpur: एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्रा दुर्गा, लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश

Tue, 01 Jul 2025 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 04:50 PM IST
सार

मिर्जापुर थाने की प्रभारी सोनी शुक्ला ने छात्रा दुर्गा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा। दुर्गा ने थाने में लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Student Durga became police station in-charge for a day in shahjahanpur
बतौर थाना प्रभारी छात्रा दुर्गा ने सुनीं महिलाओं की समस्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत 12वीं की छात्रा दुर्गा को एक दिन के लिए मिर्जापुर थाने का प्रभारी बनाया गया। दुर्गा ने समस्या लेकर आए लोगों की बात सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले छात्राओं को एक दिन की एसपी बनने का मौका मिला था। 
विज्ञापन


मंगलवार को मिर्जापुर थाने की प्रभारी सोनी शुक्ला ने इस पहल के तहत सेठ जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दुर्गा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। थानाध्यक्ष के तौर पर दुर्गा ने जनसुनवाई की। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन मिशन शक्ति की उस भावना को साकार करता है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देकर उनके आत्म-विश्वास एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed