फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Struggle drivers clashed, jammed at the crossroads

डग्गामार चालकों में मारपीट, चौराहे पर लगा जाम

Tue, 27 Sep 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:47 AM IST
सार

तिलहर से कटरा की ओर जाने वाले डग्गामार वाहनों के चालकों में सवारियों को बैठाने के चक्कर में विवाद हो गया।कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया तब जाकर जाम खुला।तिलहर, कटरा और शाहजहांपुर के बीच तमाम डग्गामार वाहन बिना परमिट के चलते हैं।

विज्ञापन
Struggle drivers clashed, jammed at the crossroads

विस्तार

तिलहर। तिलहर से कटरा की ओर जाने वाले डग्गामार वाहनों के चालकों में सवारियों को बैठाने के चक्कर में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट से बाईपास चौराहे पर जाम लग गया। वहां तैनात होमगार्ड तमाशा देखते रहे। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर विभिन्न दिशाओं में पुलिस की मिलीभगत से डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। सवारियों को बैठाने को लेकर आए दिन वाहन चालक आपस में मारपीट करते रहते हैं। सोमवार दोपहर तिलहर से कटरा के बीच चलने वाले दो डग्गामार वाहनों के चालकों में सवारियां बैठाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद दो होमगार्ड ने पहले दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इनकी एक न सुनी। तब वे दूर खड़े होकर तमाशा देखने लगे। कुछ देर झगड़ने के बाद लोगों ने बीचबचाव कर मामला रफा-दफा कर दिया। जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तिलहर, कटरा और शाहजहांपुर के बीच तमाम डग्गामार वाहन बिना परमिट के चलते हैं। इनमें जीप, मारुति वैन, टाटा मैजिक, टेंपो आदि वाहनों में सवारियों को ठूंसकर बैठाया जाता है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed