{"_id":"681909db6e6c00f63f0d4df7","slug":"strips-have-been-erased-drivers-are-facing-the-brunt-of-challan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143199-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिट गईं पट्टियां, चालान की मार झेल रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिट गईं पट्टियां, चालान की मार झेल रहे वाहन चालक
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित आईटीएमएस के सामने घिसी जेब्रा पट्टी। संवाद
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए लगाए गए आईटीएमएस की सफेद पट्टियां मिट गईं हैं। पट्टी नजर नहीं आने के चलते लोगों को चालान की मार सहन करना पड़ रही है। यातायात पुलिस इसे लेकर नगर निगम से पत्राचार किया, लेकिन अब तक सुध नहीं ली गई है।
42 करोड़ की कीमत से चौराहों पर आईटीएमएस की सफेद पट्टियां लगाई गईं थीं। इनमें खिरनीबाग चौराहा, कवि तिराहा, सुभाष चौराहा आदि पर ऑनलाइन चालान हो रहे हैं। चौराहों पर सफेद पट्टी को पार करते ही ऑनलाइन चालान हो जाता है, लेकिन चौराहों पर सफेद पट्टी और जेब्रा लाइन ही गायब हो चुकी है।
नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को चालान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि सफेद पट्टी बनवाने के लिए नगर निगम से पत्राचार किया है। जल्द ही दोबारा से पत्र भेजेंगे। संवाद