फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strike: Effect on work on second day as well

कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रही हड़ताल, कामकाज पर दिखा असर

Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strike: Effect on work on second day as well
शाहजहांपुर में हड़ताल के दूसरे दिन बंद रही इंडियन बैंक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। निजीकरण के विरोध में बैंक, डाक और बीमा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भी जिलेभर में 200 बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। साथ ही डाकघर, बीमा कंपनियों के कार्यालयों पर भी कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों व अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब एंड सिंध, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई आदि बैंकों की शाखाओं पर तालाबंदी रही। एसबीआई की शाखाएं खुली रहीं और अधिकारी व कर्मचारी काम करते रहे। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय, मंडल व शाखा कार्यालयों पर कोई काम नहीं किया। हड़ताल पर रहने वाले बैंककर्मियों ने अपनी मांग दोहराई।
विज्ञापन

अधिकांश डाकघरों में ठप रहा काम
एनएफपीई, एफएनपीओ के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर के गेट पर एकत्रित हुए। अपनी 22 सूत्रीय मांगों व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकांश डाकघरों में कामकाज ठप रहा। आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के मंडलीय सचिव सुरेंद्र कुमार, नेशनल पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के मंडलीय सचिव मिथलेेश कुमार, आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन पोस्टमैन एंड एमटीएस के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, मंडलीय सचिव अरविंद कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन जीडीएस के मंडलीय सचिव वीरेश कुमार सिंह, ऑल इंडिया जीडीएस यूनियन के मंडलीय सचिव वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के अध्यक्ष ब्रह्मा सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, आशाराम, राजकुमार, संजीव कुमार, मुकेश, रिचा, चंद्रोदय, रत्नेश्वर दास, रामप्रकाश आदि शामिल रहे।
एलआईसी कर्मियों का कार्यालय पर प्रदर्शन
केंद्रीय कर्मचारी संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बीमाकर्मी संघ बरेली मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को बरेली मोड़ स्थित एलआईसी कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बीकेएसबीडी के मंडलीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम आजाद, शाखा कार्यालय सदर के सचिव मुनव्वर अली, उदय शुक्ला, शिशांक कुमार, अरुण रस्तोगी, भावना राठौर, अमन सिंह सोनी, ज्ञानेश केवट, हरिश्चंद्र, गंगा प्रसाद, हरी किशोर पाठक, अभिषेक सिंह, हिमांशु द्विवेदी आदि शामिल रहे।
यूनियन पदाधिकारियों की बात:::
जारी रहेगा आंदोलन
बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा सके। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर दो दिनी हड़ताल सफल रही। मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। - अतुल मेहरोत्रा, जिलामंत्री, आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन
सफल रही हड़ताल
पोस्टल जेसीए के केंद्रीय आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शाहजहांपुर डाक मंडल में सफल रही। लंबे अंतराल के बाद एनएनपीओ व एनएफपीई से संबद्ध संघों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। -सुरेंद्र कुमार, मंडलीय सचिव, ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी
नजरअंदाज की जा रही मांग
एक लंबे अरसे से पुरानी पेंशन की कर्मचारियों की मांग को सरकार नजरअंदाज करती चली आ रही है, जबकि हर विभाग के कर्मचारी इसकी बहाली चाहते हैं। - मोहम्मद शमीम आजाद, मंडलीय उपाध्यक्ष, बीमा कर्मी संघ बरेली मंडल
दवा की कीमतें कम हों
सेल्स प्रमोशन इम्प्लाइज के लिए न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। दवा की कीमत कम हो और चिकित्सकीय उपकरणों पर शून्य जीएसटी किए जाने आदि मांगें हैं। -मुरारी दीक्षित, अध्यक्ष, दवा प्रतिनिधि

दो दिनों तक जिले में व्यावसायिक व ग्रामीण बैंकों की शाखाओं पर हड़ताल रहने से लेनदेन पर काफी असर पड़ा। बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि एसबीआई व कुछ अन्य बैंकों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। उन बैंकों में काम जारी रहा, जिससे राहत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। -दीपक चंद्रा, मैनेजर, अग्रणी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed