फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strict watch on the border of the district .. Funeral of dead bodies is also difficult

लॉकडाउन में जिले की सीमा पर सख्त पहरेदारी से शवों की अंत्येष्टि पर भी पहरा

Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Strict watch on the border of the district .. Funeral of dead bodies is also difficult
अल्हागंज। लॉकडाउन के चलते जिले की सीमाएं सील होने से गंगा तट पर अंत्येष्टि करना भी मुश्किल हो गया है। जिले में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों के साथ अंत्येष्टि के लिए शव लेकर जाने वालों पर भी सख्त पहरा लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन में किसी को भी जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इस वजह से लोगों को जिले में ही रामगंगा किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर अल्हागंज की पुलिस तैनात है तो फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर बॉर्डर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। सीमा पर थाना पुलिस द्वारा धन वसूली और पिटाई करने के आरोप में अब तक दो सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर किए जा चुके हैं। इसके बाद से सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवरों के चलते पुलिस किसी को भी सीमा पार करने नहीं दे रही। इसकी वजह से अल्हागंज और जलालाबाद क्षेत्र के किसी व्यक्ति के निधन पर परिजन शव को अंत्येष्टि के लिए गंगा नदी के पांचाली घाट (फर्रुखाबाद) तक नहीं ले जा पा रहे हैं। शव लेकर पहुंचने वाले वाहनों को थाना राजेपुर पुलिस बैरिकेडिंग से ही वापस कर देती है।
विज्ञापन

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जनपदीय सीमा सील होने की वजह से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए शव की अंत्येष्टि संबंधित क्षेत्र के श्मशान घाट पर ही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्हागंज क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी प्रभु दयाल बताते हैं 26 अप्रैल को उनके भाई रामदास का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके शव को वाहन पर रखकर गंगा नदी तट पांचाली घाट के लिए लिए ले जा रहे थे। थाना राजेपुर की पुलिस ने वाहन को रोक लिया और सभी को वापस कर दिया। मजबूरी में उन्होंने रामगंगा नदी पुल के पास अंत्येष्टि की। इसी प्रकार अब तक कई शवों की रामगंगा नदी के तट पर अंत्येष्टि की जा चुकी है।

लॉकडाउन की वजह से जनपदीय सीमा को सील किया गया है। स्पष्ट निर्देश है कि किसी को भी सीमा पार न करने दिया जाए, चाहे शव रखा वाहन ही क्यों न हो। चार से अधिक लोगों को एक साथ जाने की अनुमति नहीं है, शव रखे वाहन के साथ कई लोग होते हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने की पूरी आशंका रहती है। - जयंती प्रसाद गंगवार, एसओ, थाना राजेपुर फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed