फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strengthen the organization and form a BSP government: Munqad

संगठन को मजबूत कर बसपा की सरकार बनाएं : मुनकाद

Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization and form a BSP government: Munqad
बसपा की बैठक में बोलते ​बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। बसपा की जिला स्तरीय बैठक गन्ना शोध प्रशिक्षण संस्थान, लोधीपुर में हुई। इसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य और पश्चिमी यूपी के प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा देते हुए आगामी चुनाव के मद्देनजर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जल्द ही सेक्टर व बूथ कमेटी का गठन कर लें। पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना होगा। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यों को गिनाया। कहा कि पार्टी को मजबूत कर वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लें। कहा कि आने वाला समय बसपा का है। कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह, राजवीर सिंह, उदयवीर सिंह ने संगठन को मजबूत करने के उपाय बताए। जिलाध्यक्ष हरिराम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी डॉ. राधेश्याम भारती, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकेतु मौर्या, पाटीराम गौतम, परमजीत सिंह, सरजील अहमद, जदुवीर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed