फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   stone pelting at police station

युवक का उत्पात, जीआरपी थाने पर पथराव, हेल्प डेस्क के शीशे तोड़े

Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
stone pelting at police station
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की महिला हेल्प डेस्क का टूटा शीशा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शुक्रवार को दोपहर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर बलिया के युवक ने उत्पात मचा दिया। युवक का दो यात्रियों से विवाद होने पर जीआरपी सिपाही हस्तक्षेप करने पहुंचे। सिपाहियों को देखकर युवक भड़क गया और पथराव शुरू कर दिया। जीआरपी थाने की महिला हेल्प डेस्क के शीशे टूट गए। कुर्सी और मेज भी पलट दी। युवक को हिरासत में ले लिया। वह मानसिक मंदित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर पूर्वाह्न 11 बजे एक युवक का दो यात्रियों से विवाद हो गया। इस बीच जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया। इस पर भड़के युवक ने रेल पटरी पर कूदकर पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए। दो यात्री चोटिल हो गए। युवक जीआरपी थाने के सामने पहुंचा और पथराव करने लगा। इससे थाने की महिला हेल्प डेस्क के शीशे टूट गए। सिपाहियों ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। सिपाहियों ने बॉडी प्रोटेक्टर पहनकर युवक को दबोच लिया। जीआरपी के इंस्पेक्टर फजल खान ने उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम राधाकृष्ण पुत्र शंभूनाथ प्रजापति बताया। वह ग्राम बगैचा कोला, थाना हल्दी जिला बलिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाने पर भी फेंके पत्थर, महिला सिपाही बमुश्किल बचीं
राधाकृष्ण रेल लाइन पर फिर से उतर गया। वह बरेली दिशा की ओर चल दिया और आरपीएफ थाने के सामने जाकररुक गया। बताया जाता है कि उसने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर थाने की ओर फेंकना शुरू कर दिए। अचानक पथराव होने पर टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही घबरा गईं। उन्होंने थाने के कार्यालय का गेट बंद कर लिया। यहां भी पत्थर लगने से शीशा टूटा है। कैरिज विभाग में कार्यरत कर्मचारी के बेटे के पैर में पत्थर लगा। हालांकि, आरपीएफ ने थाने पर पत्थर फेंकने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों और कर्मचारियों में मची भगदड़
जीआरपी थाने पर राधा कृष्ण के पथराव करने पर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। दफ्तर के बाहर खड़े अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यालयों में दुबक गए।
रेलवे स्टेशन पर उत्पात करने वाले युवक को हिरासत में लेकर जामा तलाशी ली गई। उसकी जेब से मिली डायरी पर लिखे नंबरों के जरिए परिजन से संपर्क किया। युवक के भाई से बात हुई। उसे थाने पर बुलाया गया। आरोपी को मानसिक मंदित बताया जा रहा। इसलिए मेडिकल आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। - फजल खान, इंस्पेक्टर, जीआरपी

-रेलवे स्टेशन पर युवक ने पथराव कर दिया था। जीआरपी थाने की महिला हेल्प डेस्क के शीशे पत्थर से तोड़ डाले हैं। युवक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। आरपीएफ थाने पर पथराव की जानकारी स्टाफ ने नहीं दी है। - विपिन कुमार सिसौदिया, कार्यवाहक इंस्पेक्टर-आरपीएफ

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने पर युवक द्वारा फेंके गए पत्थर। संवाद

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने पर युवक द्वारा फेंके गए पत्थर। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed