{"_id":"6a120733db38e9e3aa01012a","slug":"stolen-items-from-panchayat-building-allegedly-recovered-villagers-apprehend-two-individuals-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-174177-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंचायत भवन में हुई चोरी का सामान मिलने का दावा, ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंचायत भवन में हुई चोरी का सामान मिलने का दावा, ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
तिलहर। ग्राम पंचायत कुआंडंडा में पंचायत भवन और पंप हाउस से हुई चोरी के मामले में शनिवार शाम ग्रामीणों ने एक गाड़ी में चोरी का सामान होने का दावा करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया।
ग्राम प्रधान बृजेश शास्त्री ने बताया कि करीब दो माह पूर्व पंचायत भवन से कंप्यूटर समेत काफी सामान चोरी हो गया था। इसके अलावा पंप हाउस से मोटर और अन्य उपकरण भी चोरी हुए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका था।
प्रधान के अनुसार शनिवार शाम ग्रामीणों को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी। शक होने पर ग्रामीणों ने गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें चोरी हुआ सामान होने का दावा किया गया। गाड़ी में सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए करीब चार घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद