{"_id":"6ab58a425e500c2711073974","slug":"sticks-and-clubs-used-in-a-land-dispute-in-khudaganj-three-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185582-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुदागंज में जमीन के विवाद में चले लाठी -डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुदागंज में जमीन के विवाद में चले लाठी -डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंधरापुर नवदिया में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सूरजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे प्रतीक सिंह ने चार अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर दरवाजा तोड़ दिया। गालियां देते हुए चचेरे भाई प्रमोद सिंह, उनकी पत्नी भतीजे आकाश व चचेरे भाई की बहू को लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इस बीच एक जोड़ी कुंडल, दस हजार रुपये नदारद हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व हुए विवाद में तहरीर दी गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उनके ही 13 लोगों पर मुकदमा लिख दिया गया था। इस कारण उन लोगों के हौसले बुलंद हो गए। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।