फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stepfather Rapes Daughter; Evicts Mother and Daughter for Resisting

Shahjahanpur News: सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, विरोध पर मां-बेटी को घर से निकाला

Sat, 28 Mar 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stepfather Rapes Daughter; Evicts Mother and Daughter for Resisting
रोजा (शाहजहांपुर)। सौतेले पिता ने बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोजा की एक कॉलोनी में रह रही महिला ने अपने दूसरे पति पर 15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया है कि पहले पति की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। पहले पति से एक 15 वर्षीय बेटी और दूसरे पति से साढ़े तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन

पति शराब पीने का आदी है। कुछ दिनों से पति की बड़ी पुत्री पर गलत नजर थी। 12 मार्च को अपनी मां को दवाई दिलाने जिला अस्पताल गई थीं। वापस आई तो बड़ी बेटी गुमसुम व सहमी हुई थी। पूछने पर बेटी ने मुंह नहीं खोला। 24 मार्च की शाम शराब पीकर आए पति ने उसे व उसकी बेटी को गालियां दीं। घर से निकालने की धमकी देते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब बेटी ने बताया कि जब वह घर पर नहीं होती तो पापा बदतमीजी करते हैं। 12 मार्च को दुष्कर्म का प्रयास किया तो बाथरूम में बंद कर अपने को बचाया। पापा ने धमकी दी थी कि अगर कहीं बताया तो उसे व मम्मी को जान से मार देंगे। इससे पहले कई बार दुष्कर्म कर चुका है। डर की वजह से नहीं बताया।

बेटी की बात सुनकर पति से विरोध किया तो घर से निकाल दिया गया। अपने मायके चली गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed