फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stepfather misdeeds her for three years daughter says her mother also abetted him

UP: सौतेला पिता तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, बेटी बोली- मां भी देती थी उसका साथ, किसे बताती आपबीती

Tue, 07 Jul 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

शाहजहांपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी सौतेले पिता की मौत के बाद पीड़ित बेटी ने आपबीती बताई। पीड़िता ने कहा कि सौतेला पिता तीन साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। मां भी पिता का साथ देती थी। जिससे वह चुप रही। शादी के बाद भी सौतेले पिता की हरकतें बंद नहीं हुई तो पीड़िता ने अपने पति को बताया। 

विज्ञापन
Stepfather misdeeds her for three years daughter says her mother also abetted him
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली में पुलिस हिरासत में मरने वाला युवक अपनी 17 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके कृत्य में पीड़िता की मां भी सहयोग करती थी। पीड़िता ने बताया कि सौतेले पिता का मां ही सहयोग करती थी तो वह अपना दुख और किससे साझा करती। बात यहीं तक नहीं रुकी, पीड़िता के पति के काम पर चले जाने के बाद इसी नीयत से आरोपी उसकी ससुराल पहुंच जाता था।

विज्ञापन


सिंधौली थाने पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर तीन बार सौतेले पिता ने गोली लाकर खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपी ने उसकी पढ़ाई भी छुड़ा दी। वह किसी से मिलने भी नहीं देता था। पीड़िता के अनुसार, घर से बाहर आने पर पिटाई करता था।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने बताया कि दो महीने पहले उसकी शादी होने के बाद भी आरोपी पिता ने पीछा नहीं छोड़ा। वह फोन कर घर बुलाता था, इन्कार करने पर पति की गैरहाजिरी में घर पहुंच जाता था। पीड़िता के पति ने बताया कि पत्नी के सौतेले पिता की घिनौनी हरकत सामने आने पर उसने काम तक पर जाना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘भाई पर लगाए गए आरोप निराधार, निष्पक्ष जांच की जाए’
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के भाई ने बताया कि भाई की शादी को करीब नौ साल बीत चुके हैं। भाई की पत्नी की पूर्व में जिस व्यक्ति से शादी हुई थी। उससे दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। भाई से केवल एक बेटा है। सगा और सौतेले को लेकर परिवार में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। 28 अप्रैल को भाई ने अपनी सौतेली बेटी की शादी धूमधाम से की थी। सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

तीन घंटे तक नहीं किया अंतिम संस्कार, पुलिस के आश्वासन पर माने 
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सोमवार को दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मृतका की पत्नी ने बेटी पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। बवाल की आशंका पर कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर तीन घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को राजी किया।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर दो बजे परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे। मृतका की पत्नी ने बेटी और दामाद को पति की मौत का जिम्मेदार बताया। उसने यह भी आरोप लगाया कि बेटी-दामाद को मोहरा बनाकर शादी कराने वाले बिचौलिए ने पति को फंसाया है। मृतक के भाई ने भतीजी और दामाद पर भाई को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।

मृतक के भाई ने अपने सिर पर मारा पत्थर 
दूसरे भाई ने शव को देख अपने सिर पर पत्थर मार लिया। गांव के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने गांव के गण्यमान्य लोगों की मध्यस्थता में वार्ता कराई। परिजनों ने पुलिस से बालिग होने तक बच्चों का भरण-पोषण कराने की भी मांग की। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने परिवार को सरकारी सहायता के साथ निजी स्तर से भी मदद करने का आश्वासन दिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी थाने में ही मौजूद रहीं।

व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा-सौतेली बेटी परेशान कर रही है...
परिजनों के अनुसार, युवक कुछ दिनों से काफी परेशान था। दो-तीन दिन पूर्व उसने व्हाट्सएप पर एक स्टेट्स लगाया था। उसमें लिखा था कि उसकी सौतेली बेटी परेशान कर रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

इसलिए रिपोर्ट के समय में आया फर्क
आरोपी युवक को रात 1:40 बजे मृत घोषित कर दिया गया था। रिपोर्ट रात 2:19 बजे पर लिखी गई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि एफआईआर रात 12 बजे ही लिख ली गई थी, लेकिन ऑनलाइन चढ़ने में समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed