{"_id":"62e044730d8deb429e003d9a","slug":"step-mother-was-killed-with-father-s-gun-shahjahanpur-news-bly4926067192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बंदूक से की थी सौतेले मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की बंदूक से की थी सौतेले मां की हत्या
विज्ञापन
पुवायां की पूनम देवी का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। मोहल्ला देवस्थान निवासी पूनम देवी की सोमवार रात घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। गोली पूनम के सौतेले बेटे शोभित ने होमगार्ड पिता सुरेंद्र कुमार तिवारी की लाइसेंसी बंदूक से चलाई थी। पूनम के नाम मंगलवार को एक प्लाट का बैनामा होना था जिसका शोभित विरोध कर रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
देवस्थान निवासी सुरेंद्र कुमार तिवारी होमगार्ड हैं। उनकी पहली पत्नी मीरा देवी की मृत्यु चार वर्ष पहले हो गई थी। सुरेंद्र अपने 24 वर्षीय शादीशुदा पुत्र शोभित तिवारी, पुत्री 12 वर्षीय अंजली और पुत्र आठ वर्षीय अजय के साथ घर में रहते हैं। एक पुत्री संतोष देवी की शादी हो चुकी है। डेढ़ माह पूर्व सुरेंद्र तिवारी ने दूसरी शादी पुवायां के ही मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी 37 वर्षीय पूनम देवी से की थी। पूनम देवी की इससे पहले शादी गांव नाहिल में हुई थी लेकिन कुछ समय बाद पहले पति से अलगाव हो गया था।
सुरेंद्र और पूनम की शादी के बाद से ही शोभित का घर में संपत्ति को लेकर विवाद रहता था।
सोमवार रात नौ बजे शोभित का सौतेली मां पूनम देवी से विवाद होने लगा। विवाद को लेकर शोभित अपने पिता सुरेंद्र कुमार की बंदूक उठा लाया और पूनम देवी को गोली मार दी। इसके बाद वह बंदूक लेकर मौके से भाग गया। परिवार के लोग पूनम देवी को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूनम देवी के भाई रामजी शुक्ला ने शोभित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पुवायां में जिंद बाबा स्थान के पास बाग से शोभित को पकड़ लिया। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई। शोभित से पूछताछ के बाद कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला...सौतेली मां को मार दी गोली
पुवायां। होमगार्ड सुरेंद्र कुमार तिवारी ने डेढ़ माह पूर्व दूसरी शादी की थी तभी से विवाद की शुरुआत हो गई थी। सुरेंद्र का पहली पत्नी का बड़ा पुत्र पिता के दूसरी शादी करने से संपत्ति को लेकर सशंकित था। उसे आशंका थी कि पिता संपत्ति को सौतेली मां के नाम न कर दें, इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस के अनुसार शोभित ने पूछताछ में बताया कि घर के एक कमरे में पिता, सौतेली मां और दूसरे कमरे में वह पत्नी निशि के साथ रहता है। सौतेली मां से आए दिन छोटी बातों पर उसका विवाद होता रहता था। सोमवार को सौतेली मां का एक भाई उनके घर आया था और उन्होंने किसी बात को लेकर उसके छोटे भाई अजय को थप्पड़ मार दिया था। शाम को घर जाने पर अजय ने उसे जानकारी दी।
उसने सौतेली मां से पूछा कि उनके भाई ने अजय को थप्पड़ क्यों मारा है, इसी बात पर विवाद होने लगा। इसके बाद उसने पिता की बंदूक से सौतेली मां को गोली मार दी। उधर पूनम देवी के भाई रामजी ने बताया कि उनके बहनोई ने पुवायां में एक प्लाट लिया था और मंगलवार को प्लाट का बैनामा पूनम के नाम होना था। इसी खुन्नस में शोभित ने उनकी बहन की हत्या कर दी है।
बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
पुवायां। होमगार्ड सुरेंद्र कुमार तिवारी की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि होमगार्ड की बंदूक का उनके पुत्र शोभित ने गलत प्रयोग किया है। इस कारण लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इस मामले में होमगार्ड पर भी कार्रवाई हो सकती है।
महिला की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

सौतेली मां का हत्यारोपी शोभित तिवारी- फोटो : POWAYAN