{"_id":"68d95f3fcdcb43149f0a604e","slug":"staying-away-from-obesity-and-smoking-is-essential-for-heart-health-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153887-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोटापा और धूम्रपान से दूरी, दिल की सेहत के लिए है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोटापा और धूम्रपान से दूरी, दिल की सेहत के लिए है जरूरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अनियमित खानपान, मोटापा और धूम्रपान की वजह से लोगों में दिल का रोग बढ़ रहा है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक हृदय से जुड़ी समस्याओं से जूझने लगे हैं। दिल की सेहत के लिए जरूरी है कि मोटापा और धूम्रपान से दूरी बनाई जाए।
विशेषज्ञों का कहना है कि अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, पर्यावरण प्रदूषण और धूम्रपान हृदय रोग का प्रमुख कारण है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती हैं।
इससे बचने के लिए चिकित्सक मोटापा और धूम्रपान से दूर रहने की सलाह देते हैं। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम व समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि दिल के रोगों से बचने के लिए एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर सामान्य रखें। मोटापा घटाएं और व्यायाम जरूर करें।
विज्ञापन
--
ऐसे रखें हृदय को स्वस्थ
- प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए भी समय निकालें।
- सुबह और शाम के समय पैदल चलें।
- भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम करें।
- ताजे फलों और सब्जियां को आहार में शामिल करें।
- तनाव अधिक होने पर योग व ध्यान से नियंत्रण करें।
- स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।