{"_id":"18ced8df899bec7680fdfc8f788a488d","slug":"station-power-substation-the-furore-over-the-railwaymen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के बिजली उपकेंद्र पर रेलकर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के बिजली उपकेंद्र पर रेलकर्मियों का हंगामा
शाहजहांपुर
Updated Sat, 30 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन समेत उत्तर रेलवे की ढका ताल और स्टेशन के सामने वाली विभागीय कॉलोनियों में आठ दिन से पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान रेलकर्मी शनिवार को भड़क गए। उन्होंने नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रेलवे पॉवर स्टेशन के सामने नारेबाजी कर खूब हंगामा काटा। इस दौरान महिलाओं ने बिजली उपकेंद्र पर मौजूद स्टाफ को वहां से भाग जाने पर मजबूर कर दिया।
कभी मोटर पंप की खराबी तो कभी बिजली लाइन में फाल्ट आदि कारणों से विभागीय कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों की मांग पर दो दिन पहले नरमू के पदाधिकारियों ने निर्माण निरीक्षक और सहायक मंडल अभियंता तक पेयजल संकट की समस्या पहुंचाई, लेकिन अफसरों ने इसके समाधान को ठोस प्रयास नहीं किए।
नतीजे में कॉलोनियों के रहने वाले रेलकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज रेलकर्मी शनिवार को सुबह से मालगोदाम रोड के नरमू दफ्तर में जमा होने लगे। कर्मचारी परिवारों की तमाम महिलाएं हाथों में झाड़ू थामकर वहां पहुंची। वहां से कर्मचारियों और उनके घरवालों को लेकर यूनियन के शाखा सचिव रेलवे विद्युत घर पहुंचे। इसी के साथ कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
साथ आईं महिलाओं ने बिजली अनुभाग को कोई अधिकारी नहीं मिलने पर वहां कार्यरत लाइन स्टाफ और एसएसओ को उपकेंद्र से बाहर निकाल दिया। इतने से मन नहीं भरा तो चिलचिलाती धूप में वहीं पर बैठकर धरना दिया। इस मौके पर नरमू के शाखा सचिव त्यागी ने स्टेशन और कालोनी में पानी की वैकल्पिक सप्लाई के लिए मोबाइल जेनरेटर की व्यवस्था कराने की मांग की।
दो घंटे तक प्रदर्शन के बावजूद वहां कोई जवाबदेह अधिकारी नहीं पहुंचा। यूनियन के पदाधिकारी यह चेतावनी देकर वहां से लौटे कि दो दिन में बिजली सप्लाई सामान्य नहीं होने पर रेलों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में नरेंद्र पाल, एसके तिवारी, कौशल कुमार, वीरू प्रकाश, राकेश मिश्रा, मेहरबान सिंह, राधा, लीलावती, रामबेटी, मधु, शोभा देवी, एसपी चावला, अरुण कुमार, कुलदीप, मनोज, नरवीर आदि शामिल रहे।
मंडलीय अधिकारियों को भेजे गए पत्र
रेल कालोनियों में पानी की किल्लत दूर कराने के लिए नरमू के शाखा सचिव मुरादाबाद स्थित प्रवर मंडल विद्युत अभियंता और प्रवर मंडल अधीक्षण अभियंता से दोबारा पत्राचार किया है। कर्मचारी नेता त्यागी के अनुसार गत 27 मई को मुरादाबाद जाकर दोनों अधिकारियों से सम्स्या का समाधान कराने का आग्रह कर चुके हैं। अफसर ध्यान देते तो रेल परिवारों की महिलाओं को प्रदर्शन के लिए आक्रामक रुख नहीं दिखाना पड़ता।