फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Standing in river in protest against sale of Chinese Manjha warning to give up life by taking water tomb

शाहजहांपुर: चाइनीज मांझे की बिक्री के विरोध में नदी में खड़े होकर प्रदर्शन, डीएम के नाम ज्ञापन सौंप कानूनी कार्रवाई की मांग की

Mon, 07 Feb 2022 08:01 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

ज्ञापन में कहा गया है कि चाइनीज मांझा को लेकर पहले भी कई बार विभिन्न संगठनों ने आंदोलन कर ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। चाइनीज मांझा से तमाम पशु-पक्षी मर चुके हैं और आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Standing in river in protest against sale of Chinese Manjha warning to give up life by taking water tomb
मांझे की बिक्री के विरोध में नदी में खड़े होकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पतंगबाजी के शौकीन युवाओं, किशोरों और बच्चों चाइनीज मांझा का प्रयोग किए जाने से राहगीरों के साथ हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद उसकी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम नहीं हो सकी है। ज्ञापन दिए जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ खन्नौत नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया और पतंग की दुकानों पर छापेमारी कर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि चाइनीज मांझा को लेकर पहले भी कई बार विभिन्न संगठनों ने आंदोलन कर ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। चाइनीज मांझा से तमाम पशु-पक्षी मर चुके हैं और आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। हाल ही में एक वकील और मजदूर गंभीर घायल हो चुके हैं। सड़कों पर बाइक और साइकिल सवारों के साथ हादसे हो रहे हैं। इसलि चाइनीज मांझा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। प्रदर्शन में संगठन के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, संगठन प्रभारी इस्तेखार अहमद, संकल्प अवस्थी, विजय विनोद गुप्ता, शिवा गुप्ता, प्रीति देवी, आरुष अवस्थी, अर्पित गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed