फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Staged Ram Vivah in OCF and Tadka Vadh in Khirnibagh

Shahjahanpur News: ओसीएफ में राम विवाह और खिरनीबाग में ताड़का वध का मंचन

Wed, 24 Sep 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Staged Ram Vivah in OCF and Tadka Vadh in Khirnibagh
पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के रामलीला मंचन में मंगलवार को सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के गले में माता सीता ने वरमाला डाली तो पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंचन में जनकपुरी पहुंचकर प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण ने नगर की भव्यता काे देखा। पुष्पवाटिका में पहली बार माता सीता और श्रीराम का मिलन हुआ। ‎इसके बाद राजा जनक ने स्वयंवर की घोषणा की। इसमें शिव धनुष उठाने की शर्त रखी गई।
विज्ञापन

श्रीराम ने सहज भाव से शिव धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और धनुष भंग हो गया। इसके बाद सीताजी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। मंचन में रावण और बाणासुर की अहंकारपूर्ण उपस्थिति ने वातावरण को गंभीर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अमित अवस्थी, निदेशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, सचिव राममोहन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
खिरनीबाग रामलीला में राम जन्म और ताड़का वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। मंगलवार को नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने राजा दशरथ और कौशल्या के बीच रघुवंश के उत्तराधिकारी की चिंता को लेकर मार्मिक संवाद हुआ। महारानी कौशल्या के मत के बाद राजा दशरथ अपने गुरु वशिष्ठ से सलाह लेने पहुंचे। उन्हें श्रृंगी ऋषि ने यज्ञ करवाने का परामर्श दिया। यज्ञ के बाद अग्निदेव की कृपा से राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। इससे अयोध्या में खुशियों की लहर दौड़ गई। इसके बाद विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले गए। मार्ग में राम और लक्ष्मण ने ताड़का का वध कर असुरों का विनाश किया। मंचन में दशरथ राम सिंह, कौशल्या दीपक, कैकेयी मनोज, सुमित्रा अंजलि, राम सचिन शर्मा, लक्ष्मण अर्चित बने।
--
जलालाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात
जलालाबाद। भगवान श्रीराम की बरात नगर में धूमधाम से निकाली गई। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बरेली हाईवे और मुख्य चौराहे के पास शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर आतिशबाजी की। इससे पूर्व, विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने देवस्वरूपों का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा समिति के पदाधिकारियों समेत वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सक्सेना ने देव स्वरूपों की आरती उतारी। परशुराम मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई देर रात रामलीला मैदान पहुंची। संवाद

--
चौहनापुर की रामलीला में राजा प्रताप भानु के प्रसंग का मंचन
कुर्रियाकलां। चौहनापुर में आयोजित रामलीला में मंगलवार को मनु-सतरूपा के तप और प्रताप भानु के प्रसंग का कलाकारों ने मंचन किया। मंचन के दौरान दर्शक भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। व्यवस्था में दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, शिवशंकर मिश्र, ओमकार त्रिवेदी, हरिकृष्ण मिश्र, नंद किशोर अवस्थी, नैतिक त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा। संवाद

--
आकर्षक झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की बरात
मीरानपुर कटरा। श्रीराम लीला मेला कमेटी की ओर से मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले, मेला मैदान पर धनुष यज्ञ और श्रीराम-जानकी के विवाह का मंचन किया गया। लखनऊ-दिल्ली हाईवे से काशीनाथ सेठ के फार्म हाउस होते हुए शोभायात्रा देर रात बाजार मार्ग से मेला मैदान पर लौटी। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला, डॉ. भरत पटेल, जगदीश प्रसाद जोशी, अनुज कुमार सैनी, अमित अवस्थी, विश्वनाथ त्रिपाठी, सत्यदेव शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली। संवाद
--
पुवायां में भी निकाली गई राम बरात
पुवायां। धनुष यज्ञ लीला के मंचन के बाद मंगलवार को रामलीला मेला समिति की ओर से नगर में राम बरात निकाली गई। बरात मेला स्थल से राजभवन पहुंची। राज पुरोहित ने देवस्वरूपों का पूजन किया। इसके बाद बरात नगर के कई प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मेला मैदान पहुंची। संवाद

--
श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया
मिर्जापुर। दुर्गा मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित गोपाल शास्त्री ने श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान कथा पंडाल जयश्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। कथा व्यास ने इस अवसर पर बधाई गीत प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भी खुशी से झूम उठे। अंत में आरती के बाद मंदिर के पुजारी बाबा रहीस दास ने भक्तों को प्रसाद बांटा। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

पुवायां में निकाली गई राम बरात में राम-लक्ष्मण के स्वरुप में कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed