फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SSMV won the match with a brilliant performance

Shahjahanpur News: शानदार प्रदर्शन कर एसएसएमवी ने जीता मैच

Thu, 20 Nov 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
SSMV won the match with a brilliant performance
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग के दूसरे दिन एसएसएमवी ने एसएस लॉ कॉलेज की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को हुए मैच में टॉस जीतकर विधि महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। विधि महाविद्यालय की टीम ने 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएमवी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम ने अंतिम गेंद पर मैच जीता। मैन ऑफ द मैच अनिल सिंह रहे।

इससे पहले संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद व कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में कमेंटरी प्रोफेसर अजीत सिंह चारग व डॉ.आलोक सिंह ने की। प्राचार्य प्रो.आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रो.अनुराग अग्रवाल, डॉ.जयशंकर ओझा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed