{"_id":"6a4963adc4578e338f02fa8d","slug":"ss-universitys-samarth-portal-will-launch-in-a-week-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178054-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा एसएस विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा एसएस विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल
विज्ञापन
एसएस विश्वविद्यालय में कुलपति को ज्ञापन देते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र सुगमता से प्रवेश ले सकेंगे।
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल में मौजूद तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है। भुगतान गेटवे का परीक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय उनकी सुविधा और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की अपील की। इससे पोर्टल शुरू होते ही प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को सरल, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। समर्थ पोर्टल अब पूरी तरह तैयार है। इसमें सभी तकनीकी खामियों का निराकरण कर लिया गया है। इससे छात्रों को आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रवेश शुरू न होने पर युवा कांग्रेस ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने पर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर प्रवेश कार्यक्रम जारी करने की मांग की। साथ ही एक सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
युवा जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि नवीन विश्वविद्यालय की वजह से सभी महाविद्यालयों में प्रवेश ठप है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने आरोप लगाया कि कई महाविद्यालय ऑफलाइन प्रवेश पंजीकरण के नाम पर विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, युवा जिला उपाध्यक्ष सोभित मिश्रा, प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा, जिला महासचिव शिवओम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सिकंदर अली आदि मौजूद रहे। संवाद