{"_id":"957b7ae4141b7b2b1a74ab816deadea3","slug":"ss-rosa-cite-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस रोजा मुरादाबाद तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस रोजा मुरादाबाद तलब
रोजा।
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टरों ने स्टेशन अधीक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डीओएम ने एसएस रोजा एमयू खान को मुरादाबाद तलब किया है।
बता दें कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए एसएस बीके शुक्ला के बाद एक अप्रैल से यहां के एसएस का पद एमयू खान को सौंपा गया था, लेकिन 22 दिन के भीतर ही उनकी कार्यप्रणाली से स्थानीय स्टेशन मास्टरों और अन्य रेल कर्मियों में आक्रोश फैल गया। स्टेशन मास्टर जेपी सिंह, दफेदार, संतोष शुक्ला सहित नौ रेल कर्मियों ने प्रवर परिचालन प्रबंधक मनोज शर्मा से शिकायत की थी। सीनियर डीओएम मनोज शर्मा ने कर्मियों मे फैल रहे आक्रोश को देखते हुए एसएस रोजा एमयू खान को बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखने के लिए मुरादाबाद तलब किया है।