{"_id":"69bc3c88271b3d4bc900e2d5","slug":"srms-bareilly-defeats-shahjahanpur-thanks-to-chhavis-lethal-bowling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168407-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छवि की घातक गेंदबाजी से एसआरएमएस, बरेली ने शाहजहांपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छवि की घातक गेंदबाजी से एसआरएमएस, बरेली ने शाहजहांपुर को हराया
विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर बृहस्पतिवार को एसआरएमएस, बरेली ने छवि की घातक गेंदबाजी के दम पर शाहजहांपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को संकल्प जन सेवा संस्था की पदाधिकारियों ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। ओपनर शिवा यादव ने 31 रन बनाए। एसआरएमएस, बरेली की ओर से छवि ने चार, फैजा व इशिता ने दो-दो विकेट हासिल कर बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
दूसरी पारी में एसआरएमएस, बरेली ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बरेली की ओर से इशिता ने 21 रन बनाए। शाहजहांपुर की गेंदबाज सफिया, वैष्णवी व वसुंधरा ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के अंपायर दिनेश शर्मा, अनुज रहे। मैन ऑफ द मैच छवि, मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शाहजहांपुर की शिव यादव रहीं।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बरेली की छवि को चुना गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक व विशिष्ट अतिथि मुक्त पाठक, संकल्प जनसेवा संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, संरक्षक रमन गुप्ता, उमा गुप्ता ने टीम को पुरस्कृत किया। कोच मनीष सिंह, अभिषेक शर्मा, नूर आलम उपस्थित रहे। अंत में कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया।