फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP's support to the agitating workers of cooperative sugar mill

Shahjahanpur News: सहकारी चीनी मिल के आंदोलनकारी कर्मियों को मिला सपा का समर्थन

Fri, 05 Sep 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP's support to the agitating workers of cooperative sugar mill
तिलहर चीनी मिल के कैजुअल कर्मचारियों को समर्थन देते सपा नेता। संवाद
तिलहर। द किसान सहकारी चीनी मिल में कैजुअल कर्मचारियों की हड़ताल काे सपा ने समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज यादव ने भी आंदोलनकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


धरनास्थल पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि कैजुअल कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के हक की लड़ाई सपा नेता मिलकर लड़ेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कर्मचारियों की मानदेय बढ़ोतरी एवं सरकारी छुट्टियों का अवकाश दिलाने के लिए वह डीएम से वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। तनवीर खान ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता हुई है। मानदेय बढ़ोतरी का आदेश जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीके प्रजापति, सचिन सिंह, हरिशंकर, पूरनलाल, प्रमोद, राजेश, प्रदीप कुमार, विक्की, जयपाल, पातीराम, रामबहादुर, राजीव कुमार, दीपू, नरसिंह, राम आसरे, महावीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed