फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Stadium's hammer throwers dominate in football; won trophies in both categories.

Shahjahanpur News: फुटबाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा का दबदबा, दोनों वर्गों की ट्रॉफी जीती

Tue, 04 Aug 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium's hammer throwers dominate in football; won trophies in both categories.
तिलहर में बालिका वर्ग की टीम को पुरस्कृत करते अति​​थि। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। तिलहर में आयोजित टीसीएफ कप अंडर-14 बालक व बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टेडियम ने दोनों वर्गों की ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की छह और बालिका वर्ग की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा की दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में केवी टू को 2-0 व महिला वर्ग में तिलहर को 5-2 से हराकर बाजी मारी।
विज्ञापन

व्यक्तिगत पुरस्कारों में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा के ऋतिक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और आरव सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि एनसीसी के लेफ्टिनेंट एडम व विशिष्ट अतिथि द रेनेसां एकेडमी के मैनेजर डॉ. आलोक अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, आलोक यादव, प्रशिक्षक पंकज कुमार, मुजाहिद अली, अजय पाल वर्मा, शकील अहमद व निशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed