{"_id":"675adcc04cc70353b70918b1","slug":"sports-stadium-will-be-renovated-with-rs-1826-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133224-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18.26 करोड़ से संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18.26 करोड़ से संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम
Thu, 12 Dec 2024 06:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग। संवाद
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बदलेगी। यहां पर खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक और क्रिकेट पिच बनाए जाने समेत अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ 26 लाख 23 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त के रूप में 4.5 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। इसके तहत स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, कबड्डी के लिए बेहतर मैदान उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेडियम के मुख्य द्वार व भवन के साथ ही बैडमिंटन हॉल, शौचालयों, स्टेडियम में अंदर की एप्रोच रोड का जीर्णोद्धार होगा।
चहारदीवारी की मरम्मत करने के साथ ही फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे व हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। दर्शक दीर्घा पर टिन शेड डाला जाएगा। पीने के पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100-100 लीटर के दो आरओ लगाए जाएंगे। एक ट्यूबवेल लगेगा। पार्किंग बनाने के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस तरह से स्टेडियम में कुल 21 कार्य होंगे।
विज्ञापन
-- -- --
15 दिनों में यूपीपीसीएल शुरू करेगी कार्य
स्टेडियम में होने वाले निर्माण व जीर्णोद्धार का कार्य अगले 15 दिनों में शुरू होने की संभावना है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संस्था ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
-- -- --
स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने व अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। 15 दिनों के अंदर कार्य शुरू होने की संभावना है। - एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शाहजहांपुर