{"_id":"6997529b70690c7a690132a5","slug":"sports-soumyas-team-wins-the-tug-of-war-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166019-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद : रस्साकशी में सौम्या की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद : रस्साकशी में सौम्या की टीम ने मारी बाजी
Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। रस्साकशी में सौम्या शुक्ला की टीम ने बाजी मारी है।
सुबह दस बजे से खेलकूद की शुरुआत हुई। जीएफ कॉलेज के मैदान पर 400 मीटर दौड़ में आशा देवी ने प्रथम स्थान पाया। प्रियम ने दूसरा और नैंसी ने तीसरा मुकाम पाया। 100 मीटर दौड़ में मानसी तिवारी ने प्रथम, प्रांशी ने द्वितीय स्थान पाया। धीमी साइकिल रेस में अंजलि प्रथम, अर्चना द्वितीय व खुशबू तृतीय रहीं। क्रिकेट में अदिति मिश्रा की टीम विजेता बनी। इसी तरह कॉलेज में इंडोर गेम भी हुए। इसमें छात्राओं ने शतरंज और कैरम में प्रतिभा दिखाई। इससे पहले प्राचार्य डॉ. रुपांशुमाला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर क्रीड़ा विभाग से अनुराधा, ऋतु शर्मा और डॉ. आशीष गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद