फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports

बरेली बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 21 Dec 2014 08:31 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
sports
पुलिस लाइंस में चली दो दिवसीय मदरसों की प्रथम मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बरेली ओवरआल चैंपियनशिप बना, वहीं पीलीभीत दूसरे स्थान पर रहा। समापन पर मुख्य अतिथि सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य सैयद दिलदार अली, विशिष्ट अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार काजी फरीद अहमद, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जगमोहन सिंह आदि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर शील्ड प्रदान कीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व अतिथियों ने शमां जलाकर मार्च पास्ट की सलामी ली। विजेता टीमों ने पीटी का विशेष प्रदर्शन किया। अंतिम दिन हुईं प्रतियोगिताओं में 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में पीलीभीत के तौफीक रजा ने प्रथम, बरेली के मो. आरिफ ने द्वितीय और शाहजहांपुर के सैफ खां ने तृतीय, चक्का फेंक  में बदायूं के शादान ने प्रथम, शाहजहांपुर के अरबाज ने द्वितीय और पीलीभीत के तौफीक रजा ने तृतीय, गोला फेक में शाहजहांपुर के सुहेल अली को प्रथम, बरेली के मो. असगर को द्वितीय, बदायूं के अनस को तृतीय, 400 मीटर प्राइमरी वर्ग की दौड़ में बरेली के मोइन को पहला, शाहजहांपुर के अदनान को दूसरा और इमरान को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में शाहजहांपुर विजेता और बरेली उप विजेता, खो-खो जूनियर बालक वर्ग में शाहजहांपुर विजेता और बदायूं उप विजेता, प्राइमरी वर्ग बालिका कबड्डी में बदायूं विजेता, पीलीभीत उप विजेता, प्राइमरी बालक खो-खो में शाहजहांपुर विजेता और पीलीभीत उपविजेता, बैडमिंटन सीनियर बालक में शाहजहांपुर के अमन को प्रथम, बरेली के मुईन को द्वितीय, खो-खो जूनियर बालिका में बदायूं को प्रथम, बरेली को द्वितीय, कबड्डी प्राइमरी बालक में शाहजहांपुर को प्रथम, बरेली को द्वितीय, वॉलीबाल में बरेली को प्रथम और शाहजहांपुर को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में गंगाराम प्रेमी, राम प्रसाद, राधेश्याम, खलीक अहमद, निकहत परवीन, दपिंदर कौर, श्वेता सक्सेना, इरफान अहमद, मास्टर जहूर, अशफाक हुसैन, कामरान खां, इजहार हसन, रवि कुमार, शुऐब, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील आदि का योगदान रहा।

सरताज अली के संचालन में हुए समापन समारोह में अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह, सीओ पुलिस लाइंस उमेश शर्मा, मो. असलम खां समेत बड़ी संख्या में मदरसा संचालक, प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed