फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity

अंतरजनपदीय मदरसा क्रीड़ा प्रतियोगिता में नुरुल हुदा रहा ओवरऑल चैंपियन

Wed, 15 Dec 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
sports activity
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरजनपदीय मदरसा क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरूल हुदा ओवरऑल चैंपियन रहा। जबकि मदरसा अत्तारिया की टीम उपविजेता रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी व विशिष्ट अतिथि वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के निर्देश पर नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जूनियर स्तर के बालिका वर्ग की गोला फेंक में फिजा प्रथम, फैजीन द्वितीय, उरूज फातिमा तृतीय रहीं। सीनियर स्तर में अलफिता प्रथम, नेहा द्वितीय और साइमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद सैफ प्रथम, फैजान खां द्वितीय व शफकत जमा तृतीय रहे। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में जैनुल आबदीन पहला, अफरोज बाबू दूसरा तथा मोहम्मद इजहार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग अफरोज बाबू पहले, नसीम खां दूसरे और मोहम्मद इजहार तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक सीनियर वर्ग सैफ प्रथम, शफकत जमा द्वितीय व मजहर इस्लाम तृतीय रहे। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग अब्दुल रहमान प्रथम, शफकत जमा द्वितीय तथा अरशद तृतीय रहे। लंबी कूद बालक जूनियर वर्ग मुजीब प्रथम, जीशान द्वितीय व अब्दुल रहमान तृतीय रहे। बालिका लंबी कूद सीनियर वर्ग उरूज प्रथम, नेहा द्वितीय व मनतशा तृतीय रहीं। बालिका लंबी कूद जूनियर इल्मा अंजुम प्रथम, मनतशा द्वितीय, नेहा तृतीय रहीं। प्राथमिक स्तर बालिका लंबी कूद रिमशा प्रथम, निशा द्वितीय व अनम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में अफरोज प्रथम, फिरोज द्वितीय व अफजर तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ बालक सीनियर फैजान प्रथम, रेहान द्वितीय व अफजल तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग अब्दुल रहमान प्रथम, अरशद द्वितीय व शफकूत जमा तृतीय रहे। क्रिकेट में बरेली की टीम विजेता और शाहजहांपुर उपविजेता रहा। बालक जूनियर कबड्डी में विजेता व उपविजेता शाहजहांपुर रहा। बैडमिंटन बालिका सीनियर में शाइस्ता विजेता, अलफिता उपविजेता रही। बालिका बैडमिंटन जूनियर में मोहसिना विजेता व सामिया इकबाल उपविजेता रही। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए सुरेंद्र सिंह, डीएमओ वरुण सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत, इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां, सरताज मंसूरी, कंचन, इमरान कासमी, जावेद अख्तर कासमी, रिजवान अत्तारी, इजहार हसन, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed