फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity

बंडा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
sports activity
गांव रनमसतपुर में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मां सरस्वती की वंदना करती छात्राएं - फोटो : POWAYAN
बंडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का गांव रनमस्तपुर में सोमवार को विधायक चेतराम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजन कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर गांव महमूदापुर के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और नृत्य गीत प्रस्तुत किया। नागपाश दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। पूर्व माध्यमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ में नीतीश कुमार, राहुल, बालिका वर्ग में मोनिका, अंशिका, सपना, प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ में मोहम्मद सैफ, सरजन सिंह, अमन, बालिका वर्ग में रेशमा, अलशिफा, कशिश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। खेलों का संचालन वीरपाल सिंह यादव ने किया। बीईओ प्रशांत सिंह, ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश, नरेश श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, बृजकिशोर शुक्ला, हरीश गंगवार, फतेचंद्र वर्मा, संतोष शुक्ला, शैलेंद्र सिंह सहित तमाम शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed