{"_id":"618eb85ece2d8a681b4be0e2","slug":"sports-activity-in-district-shahjahanpur-news-bly4659306119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन टूर्नामेंट के युगल मैच में अक्षत और शिवांजय की जोड़ी रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन टूर्नामेंट के युगल मैच में अक्षत और शिवांजय की जोड़ी रही विजेता
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में बैडमिंटन टीम के साथ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय ओपेन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जीएफ कॉलेज में शुक्रवार को शुरू हो गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ बैडमिंटन खेलकर किया।
कॉलेज के जिमनेजियम हाल में टूर्नामेंट के तहत सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के मैच खेले गए। सब-जूनियर बालक वर्ग में स्पर्श शुक्ला ने अफहाम खान को 30-4 सेे, रुद्रांशु ने दिव्यांशु को 30-24 से, शुभ गुप्ता ने अभिज्ञान सिंह को 30-18 सेे, असद हस्सान ने यसा जुन्नूर को 30-21 से, क्षितिज ने अग्रिम को 30-23 से, ऋषभ ने दक्ष को 30-23 से, कुशाग्र ने अहमद हमदान को 30-7 से, क्षितिज यादव ने हैदर नकवी को 30-11 से, शिवांजय ने मनु को 30-22 से, ओम अरोरा ने अमरदीप को 30-25 से हराया।
युगल मैचों में अक्षत और शिवांजय की जोड़ी ने असद हस्सन और हैदर नकवी को 30-4 से तथा कुशाग्र और रुद्रांश की जोड़ी ने अहमद हमदान और यसा जुन्नूर को 30-2 से हराकर विजय प्राप्त की। जूनियर बालिका वर्ग में जाह्नवी ने अंजलि को 30-0 से, पलक ने असरा को 30-3 से तथा शिप्रा ने श्रद्धा को 30-11 से पराजित करके विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन ने बताया कि शनिवार को जूनियर, सीनियर तथा वेटरन वर्ग के मैच खेले जाएंगे। सीनियर वर्ग तथा वेटरन वर्ग में एकल और युगल दोनों प्रतियोगिताएं होंगी। टूर्नामेंट में उप्र बैडमिंटन एसोसिशन के मैच कंट्रोलर इरशाद अहमद, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन, सचिव विवेक तुली, कोषाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक, क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, रेफरी स्पंदन शुक्ला, प्रदीप, आकाश वर्मा, रजिस्ट्रेशन कमेटी के जहीर अहमद, मोहम्मद इरशाद आदि मौजूद रहे।