फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speed up Hulasangra railway crossing overbridge construction: DM

हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाएं: डीएम

Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Speed up Hulasangra railway crossing overbridge construction: DM
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) पर मीरानपुर कटरा के पास हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की समस्या से जूझते लोगों को राहत देने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को क्रासिंग पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष मेें उन्होंने एनएचएआई के अधीन सभी सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य की समीक्षा की, लेकिन एनएच-24 के लंबित कामों पर डीएम ने फोकस किया।
विज्ञापन

डीएम ने इस हाईवे के बरेली-सीतापुर सेक्शन में फोरलेन निर्माण परियोजना के तहत रोजा बाईपास पर शुरू किए गए निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए उसमेें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियत अवधि मेें पूरे किए जाएं। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां आरओबी जितनी जल्दी बनकर तैयार होगा, उतनी ही ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पलिया-लखनऊ वाया हरदोई के शाहजहांपुर-पलिया सेक्शन के मरम्मत और रखरखाव कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीनें इस हाईवे के फोरलेन में आ रही हैं, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed