{"_id":"61fc287acddd33068f3db526","slug":"speed-trial-on-shahjahanpur-pilibhit-rail-section-shahjahanpur-news-bly474417115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड का सीआरएस ने किया निरीक्षण, हुआ स्पीड ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड का सीआरएस ने किया निरीक्षण, हुआ स्पीड ट्रायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरएस मोहम्मद लतीफ व रेल अन्य अधिकारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल खंड (84 किमी) का नवविद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सीआरएस व डीआरएम ने निरीक्षण किया। साथ ही स्पीड ट्रायल भी हुआ। अब रेलखंड के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड (84 किमी) का बृहस्पतिवार को सीआरएस मोहम्मद लतीफ और डीआरएम आशुतोष पंत ने निरीक्षण किया। सुबह 10:25 बजे उनकी स्पेशल ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। 10:30 बजे सीआरएस स्पेशल पीलीभीत के लिए रवाना हो गई। सीआरएस ने रेलखंड के स्टेशनों और प्वाइंटों का निरीक्षण किया। पीलीभीत से शाहजहांपुर तक 110 किमी की गति से स्पीड ट्रायल किया।
नवविद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेशनों के बीच सीआरएस ने निरीक्षण किया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस रेलखंड के ओवरहेड में हाई वोल्टेज करंट प्रभावित हो चुका है। इस पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त मोहम्म्द लतीफ की स्पेशल ट्रेन ने स्पीड ट्रायल किया। स्पीड ट्रायल सफल रहा, सीआरएस ने रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच हुआ स्पीड ट्रायल
शाहजहांपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म के ऊपर टीनशेड डालने आदि का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह होल खुले हुए हैं, जिनसे तार और पाइप निकाले गए हैं। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड के बीच विद्युतीकरण का काम शेष था, जोकि पूरा हो गया है। इसके बाद सीआरएस का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल हुआ है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले प्लेटफार्म पर अवशेष कार्यों भी पूरे हो जाएंगे।
2018 में शुरू हुआ था अमान परिवर्तन का काम
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक को मीटरगेज से ब्रॉडगेज में बदलने का काम साल 2018 में शुरू किया था। पिछले साल यह काम पूरा हो गया था। इसके बाद रूट पर तीन बार सीआरएस निरीक्षण हुआ। ट्रैक ट्रेनों के संचालन योग्य पाया गया। इसके बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना काल में कम ट्रेनें चलने की वजह से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो सका। दिसंबर के अंत तक इस ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन विद्युतीकरण का काम पूरा न होने से यात्री गाड़ियों को नहीं चलाया जा सका। अब जब विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया।

शाहजहांपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन पर खड़ी डीआरएम आशुतोष पंत की विशेष ट्रेन। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

पूव्र्रोत्तर रेलवे का शाहजहांपुर स्टेशन पर नही लगा टीन शेड। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR