फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special trains will provide relief from festive crowds

Shahjahanpur News: त्योहारी भीड़ से राहत देंगी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 17 Oct 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Special trains will provide relief from festive crowds
शाहजहांपुर। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रहती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेन संख्या 04231 और 04232 बनारस से जम्मूतवी के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04231 को 18 अक्तूबर को बनारस से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन रात 12:10 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04232 जम्मूतवी से 19 अक्तूबर को रवाना होगी और सुबह 7:30 बजे आएगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04031 और 04032 दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी। 17 अक्तूबर को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन सुबह करीब 3:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। बनारस से 18 अक्तूबर को चलने वाली वापसी की ट्रेन सुबह करीब पांच बजे शाहजहांपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04535 बरौनी से चंडीगढ़ के बीच 23 अक्तूबर से 29 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04536 चंडीगढ़ से चलेगी। इसके शाहजहांपुर पहुंचने का समय सुबह 8:10 बजे बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed