{"_id":"6a2aa7b9934587e933033520","slug":"special-lok-adalats-to-be-held-for-three-days-in-august-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175859-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अगस्त में तीन दिन होंगी विशेष लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अगस्त में तीन दिन होंगी विशेष लोक अदालत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सुलह-समझौते से निपटाने के लिए समाधान समारोह, 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल से शुरू हुआ था, अब 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। इसका मुख्य लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करना है। सुलह-समझौते के लिए पूर्व बैठकें राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालयों के मध्यस्थता केंद्रों में होंगी।
इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए अधिवक्ताओं और वादकारियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
इस समाधान समारोह में सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया है। सुलह-समझौते की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001805235 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संवाद