फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special Diwan punished on Prakash Parv of Guru Gobind Singh

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Special Diwan punished on Prakash Parv of Guru Gobind Singh
शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में सबद कीर्तन करत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान सजाया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर दीवान साहिब के सामने सिर नवाया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को गुरु के प्रकाश पर्व पर धार्मिक सचिव सरदार जगजीत सिंह ने दीवान का संचालन किया। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पांच प्यारों को अमृत पान कर खालसा पंथ की स्थापना की थी। जिसने जुल्म के खिलाफ टक्कर ली। बताया कि गुरु गोविंद सिंह का अवतरण पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने जुल्म के खिलाफ धर्म युद्ध कर अपने पिता और पुत्रों के साथ सर्वस्व खालसा पंथ के लिए न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में सजाए गए विशेष गुरमत कीर्तन समागम में रागी जत्थे ने शबद गायन किया। इसके बाद गुरु द्वारा गुरु सिंह सभा के संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोंगा ने रागी जत्थे को सिरोपा देवघर देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा में लंगर का प्रसाद वितरण हुआ, जिसका संगत ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनजीत सिंह गुरमीत सिंह, जवाहर सिंह, निरंकार सिंह, परमजीत सिंह, बब्बल गांधी, बब्बन प्रीत सिंह, राजू बग्गा, हरविंदर सिंह, राजेंद्र कौर हरजीत कौर, शरनजीत कौर, मनोज, जसपाल सिंह, जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, करमजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह मिंटू, रंजीत सिंह बग्गा, मनी बग्गा, मनमोहन कौर मनमोहन सिंह, मनदीप कौर, जसविंदर सिंह, बिट्टू बजाज, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के प्रकाशोत्सव शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के

शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के प्रकाशोत्सव शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के  प्रकाशोत्सव पर फूलों से सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार ?

शाहजहांपुर में गुरु गोविंदसिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर फूलों से सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed