फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special campaign launched to check the quality of roads

Shahjahanpur News: सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान शुरू

Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special campaign launched to check the quality of roads
शाहजहांपुर। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की पुनर्स्थापना की गुणवत्ता जांचने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 10 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत मुख्य अभियंता लखनऊ वीपी सोनकर को स्टेट नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सनी सिंह ने बताया कि वीपी सोनकर 28 अक्तूबर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर सड़क पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और मानकों की जांच कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पैच रिपेयर, सड़क की स्थिति और आवागमन में हो रही असुविधाओं का भी जायजा लिया जा रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को लंबित कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल निगम ने सड़क पुनर्स्थापना संबंधी शिकायत जल सारथी मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर दर्ज कराने की अपील की है। शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed