{"_id":"6ac7825d0470ac153b00aed4","slug":"sp-workers-staged-a-protest-burned-an-effigy-of-gyanesh-kumar-in-shahjahanpur-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को पुतला फूंका, पुलिस से हुई छीना-झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को पुतला फूंका, पुलिस से हुई छीना-झपटी
Thu, 08 Oct 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:21 PM IST
सार
शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई।
विज्ञापन
पुतला छीनने की कोशिश करता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में कथित वोट चोरी के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंच गए। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस के प्रयास के बावजूद कार्यकर्ता पुतला ले जाने में सफल रहे और उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ता आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान रणंजय यादव, चौधरी रामकुमार भोजवाल, शाहनवाज इदरीसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन