{"_id":"687f7efc223c27a38c089339","slug":"sp-workers-protest-against-filing-of-fir-against-district-vice-president-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148667-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिला उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिला उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्रो
सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व उनके परिवार वालों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने एसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी को सौंपे ज्ञापन में न्याय की मांग की। न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार सुबह जीआईसी क्रीड़ा मैदान पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में पुलिस प्रशासन व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां सपाइयों ने प्रदर्शन करने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेंद्र वाजपेयी व उनके परिवार के खिलाफ थाना जलालाबाद में पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट लिखी गई है। उसकी जांच कराकर रिपोर्ट को तत्काल वापस करवाया जाए। जिला उपाध्यक्ष व उनके परिवार वालों पर सत्ता संरक्षित लोगों ने जानलेवा हमला किया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगातार सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर फर्जी रिपोर्ट लिखी जा रही है। इससे समाजवादी पार्टी के लोग डरने वाले नहीं। इस मौके पर प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, विकास चंद्र, रामकुमार भोजवाल, ओंकार सिंह, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
मजदूर सभा ने स्कूलों का विलय करने का किया विरोध
शाहजहांपुर। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा कि भाजपा सरकार विद्यालयों को बंद करवाकर गरीब और मजदूर परिवार के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। संवाद