{"_id":"6aa149a28cbb702bdf00f027","slug":"sp-upset-over-the-registration-of-a-case-met-the-sp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184128-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुकदमा दर्ज होने पर सपा खफा, एसपी से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुकदमा दर्ज होने पर सपा खफा, एसपी से मुलाकात की
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसपी से मिलने जाते सपा के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मदनापुर ब्लॉक के ग्राम ढुकरी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर शिक्षक दिवस पर विरोध-प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
बुधवार को जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बंद किए जाने के विरोध में विभिन्न विद्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया गया था। ददरौल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हुआ था।
आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में विद्यालय के प्रभारी अध्यापक अनुज कुमार ने मदनापुर थाने में मुनेंद्र पाल सिंह यादव समेत 10 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह यादव, ओमकार मौर्य आदि शामिल रहे।