फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP talks about the development of the country and the state: Juhi

देश और प्रदेश के उत्थान की बात करती है सपा : जूही

Tue, 16 Sep 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP talks about the development of the country and the state: Juhi
तिलहर ​स्थित निजी अस्पताल में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्
सिंधौली। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि आने वाला समय सपा का है। देश-प्रदेश के हर वर्ग की जनता के उत्थान की बात करने वाली सपा आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह यशोदा देवी इंटर काॅलेज परिसर में पीडीए पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव की पुत्रवधू और सिंधौली की जिला पंचायत सदस्य आभा यादव को महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव ने कहा कि वर्तमान सरकारों की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जनता अब सब कुछ जान चुकी है। ज्योत्सना गौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को विस्तृत तरीके से प्रत्येक जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदीप यादव ‘मुन्ना’, प्रधान शरद यादव, प्रधान रघुवीर यादव, सरदार अली, राजीव यादव, धूम सिंह यादव, पूर्व प्रधान आशुतोष यादव, कल्यान सिंह, आशाराम, बाबी गुप्ता, कैलाश यादव, राजाराम आदि मौजूद रहे।

--
तिलहर में हुआ स्वागत



तिलहर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रविवार शाम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव के साथ यहां पहुंचीं। इस मौके पर उनका एक निजी अस्पताल पहुंचने पर सपा नेत्री डॉ. शुचि कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता विरोधी साबित हुई है और वह अखिलेश सरकार में किए गए कार्यों का फीता काटकर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है और आने वाला समय सपा का है। स्वागत करने वालों में सुरेंद्र गुप्ता, मोबीन हुसैन, चौधरी विनोद यादव, पार्थ यादव, ममता कश्यप, कोमल मौर्य, आतिफ खां आदि शामिल रहे। संवाद

तिलहर स्थित निजी अस्पताल में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्

तिलहर स्थित निजी अस्पताल में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed