{"_id":"6a398df0e52d3169e005993e","slug":"sp-protests-at-the-collectorate-against-the-railway-notice-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176874-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे के नोटिस के विरोध में सपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे के नोटिस के विरोध में सपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कई मोहल्लों के बाशिंदों को झुग्गी-झोंपड़ी हटाने के लिए नोटिस देने के विरोध में सोमवार को सपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच रेलवे के जीएम और डीआरएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया गया।
खिरनीबाग चौराहे पर मोहल्ला मेहमानशाह, अब्दुल्लागंज, बंगश, जियाखेल, गर्रा फाटक, मानूजई और यूनुसखेल क्षेत्रों से प्रभावित लोग एकत्र हुए। यहां से सपा नेताओं के साथ जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भी मुलाकात कर बात रखी। इसमें बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें गरीबों के आशियाने बसाने की बजाय उजाड़ने की कोशिश कर रही हैं।
कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर लोग झुग्गी-झोंपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रहते आए हैं। उन्हें हटाने की कवायद शुरू की गई है। डीएम ने एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को उत्तर रेलवे के डीआरएम व जीएम गोरखपुर को पत्र लिखने के लिए कहा। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।