{"_id":"6875574c1ea7b6457d099100","slug":"sp-opposed-the-closure-of-the-hotel-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-148055-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होटल बंद कराने का सपा ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होटल बंद कराने का सपा ने किया विरोध
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। कांवड़ रूट के अतिरिक्त स्थानों पर होटल और खाने की दुकानों को जबरन बंद कराने के विरोध में सपा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह को दिया गया।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि 11 जुलाई से पवित्र सावन महीना शुरू हो गया है। सभी धर्मों और वर्ग के लोग सावन महीने का सम्मान करते हैं, लेकिन जिन मार्गों पर कांवड़ यात्रा नहीं निकल रही है और मुस्लिम बहुल क्षेत्र हैं, वहां भी पुलिस बलपूर्वक मांस की दुकानें और मुस्लिमों के होटल बंद करा रही है।
इन मार्गों पर हिंदू समाज के लोगों के शाकाहारी होटल भी बंद करा दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस गरीब लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने तीन दिन बंदी के तय किए हैं। शेष चार दिन होटल खुलने चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विजय सिंह, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, विकास चंद्र, अतिउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।