{"_id":"57b9b18e4f1c1b7273d4ef96","slug":"sp-mahila-sabha-strongly-welcome-the-secretary-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सचिव का स्वागत
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव आशू अग्रवाल और जिला प्रभारी रीता आर्य का रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर यहां आने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा अगिभनहोत्री को अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर महिला सभा की दो कार्यकर्ता लगाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रदेश सचिव आशू अग्रवाल ने कहा कि मतदान के दौरान बूथों पर कई तरह की गड़बड़ी करने में विरोधी प्रत्याशियों की समर्थक महिलाओं की अहम भूमिका होती है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हर बूथ पर महिला सभा की कम से कम दो-दो कार्यकर्ता मौजूद रहनी चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब संगठन को विस्तार देते हुए उसे गांव स्तर तक ले जाया जाए।
जिला प्रभारी रीता आर्या ने कहा कि महिलाओं के लिए सपा सरकार ने 1090 सुरक्षा हेल्पलाइन समेत 108 नंबर एंबुलेंस सेवा, डायलिसिस, राज्य पोषण मिशन आदि योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि महिला सभा इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके महिलाओं को संगठन से जोड़े। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रतिभा अगिभनहोत्री ने वायदा किया कि अगले साल सपा की सरकार बनाने में संगठन से जुड़ी महिलाओं की पूरी भागीदारी रहेगी। बैठक में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव गणेश गांधी, आमिर जहां, सुशमा अगिभनहोत्री, नफीसा, शकीला बेगम, राजेश्वरी, रेहाना, रानी, राजकुमारी यादव आदि मौजूद रहीं।