फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP Mahila Sabha President Juhi Singh said Double engine government is juggling figures

Shahjahanpur: सपा महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा- आंकड़ों की बाजीगरी कर रही डबल इंजन की सरकार

Sun, 14 Sep 2025 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रविवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। वह यहां पीडीए पंचायत में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
SP Mahila Sabha President Juhi Singh said Double engine government is juggling figures
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सच बताने के बजाये जनता को आंकड़ों में बाजीगरी कर गुमराह कर रही हैं। सच्चाई को छिपाया जा रहा है। रविवार को पीडीए पंचायत में शामिल होने आईं जूही सिंह ने शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सारी नियुक्तियां न्यायालय में अटक रही हैं। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। सपा नेता ने कहा कि सरकार चाहती है कि पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित शिक्षित नहीं हो पाएं। यह सरकार का दोहरा चरित्र है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान को हाथ में रखकर सभी वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभल में दंगा होने पर सपा सांसद पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अन्य जगह पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई खोदने का काम हो रहा है। 
विज्ञापन


दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: बंट गए गैंगस्टर, वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग; 'लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार'
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि छात्रों, नौजवानों और महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं। सपा की सरकार बनने पर दोबारा से छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणंजय यादव, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed