फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leaders kept wandering with the patient, returned after not getting a bed

Shahjahanpur News: मरीज को लेकर भटकते रहे सपा नेता, बेड न मिलने पर लौटे

Sat, 02 Sep 2023 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP leaders kept wandering with the patient, returned after not getting a bed
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में स्टाफ से बातचीत करते सपा नेता अनवर अली
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। मरीजों को बेड न मिलने की समस्या बरकरार है। शनिवार को प्लेटलेट्स कम होने पर मरीज को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे सपा नेता अनवर अली भटकते रहे। डॉक्टरों तक से गुहार लगाई। काफी पैरवी के बाद भी बेड नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कांट के अरुआ खानपुर निवासी 25 वर्षीय शद्दन की प्लेटलेट्स कम होने पर परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ अनवर अली भी थे। शद्दन का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। उन्हें दो लोग लिए खड़े थे। सपा नेता ने ट्रामा सेंटर के स्टाफ से भर्ती करने के लिए कहा तो बेड न होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। काफी गुजारिश करने पर खुद ही स्ट्रेचर लाने की बात कही। अनवर अली ने बताया कि ईएमओ ने उनकी बात को नहीं सुना। वह अपने मोबाइल में ही व्यस्त रहे। अन्य कर्मियों ने यह कहकर टालना शुरू कर दिया कि भर्ती करने के बाद प्लेटलेट्स मिलना मुश्किल हो जाएगी। इतनी बात सुनने के बाद अनवर अली ने सीएमएस समेत कई डॉक्टरों से संपर्क साधा। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपने मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सपा नेता ने बताया कि वह पूरे मामले की डीएम से शिकायत करेंगे, साथ ही मामले को लखनऊ तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


-बेड की कहीं कोई कमी नहीं है। भीड़ होने की वजह में बेड मिलने में कभी कभार समय लग जाता है। अस्पताल में पूरी व्यवस्था है।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed